PNB बैंक के लॉकर से 1 करोड़ के जेवरात हुए गायब, लॉकर तोड़ने पर हुई जानकारी, मुकदमा दर्ज…

रिपोर्ट – लोकेश राय

गाजियाबाद. नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि बैंक के लॉकर से करीब 1 करोड़ के जेवरात चोरी हुए है। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में शिकायत के बाद महिला ने मुकदमा दर्ज कराया हैं। अशोक नगर सेकंड की रहने वाली प्रियंका का पंजाब नेशनल बैंक में पिछले 20 सालों से खाता है और वहीं पर उन्होंने लॉकर भी ले रखा हैं। नवंबर 2019 में आखरी बार उन्होंने लॉकर खोला था। उनके पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

चाभी से लॉकर नही खुलने पर हुआ खुलासा

प्रियंका अक्टूबर 2021 में लॉकर से ज्वेलरी निकालने के लिए गयी थी, लेकिन चाभी लगाने के बाद भी उनका लॉकर नही खुला। प्रियंका ने बताया कि उस वक्त लॉकर खुलवाने वाले को बुलाने की बात कह उन्हें घर लौटा दिया गया। जब बैंक से कोई जवाब नही मिला तो प्रियंका फिर दिसंबर 2021 में बैंक पहुंची वहां लॉकर प्रभारी ने लॉकर न खुलने पर अपना नंबर देकर प्रियंका को वापस भेज दिया। फिर उनके द्वारा लगातार संपर्क करने के बाद भी कोई जवाब नही मिला तो फिर फरवरी में उन्होंने बैंक मैनेजर से इस बाबत शिकायत की।

पीड़ित महिला के मुताबिक बैंक मैनेजर द्वारा 28 फरवरी को लॉकर बनाने वाली कंपनी गोरदरेज के कर्मी को बुलाया, इसके बाद लॉकर तोड़ दिया गया। प्रियंका का कहना है कि एक पीले रंग के कपड़े में कुछ जेवरात मिले है जो उनके ही है जिनकी कीमत करीब 5 लाख है, लेकिन बाकी के जेवरात गायब पाए गए। पीले रंग का कपड़ा भी उनका नही है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ है।

पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

FIR दर्ज होने के बाद सिहानी गेट थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2019 से 2021 के बीच बैंक में तैनात रहे सभी कर्मी और लाकर प्रभारियों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाने की कार्यवाई जल्द ही शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button