
झांसी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया। इस मामले में लड़की ने शादी से पहले अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में दो साल की उम्र बढ़वा ली। यह मामला अब सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं क्या हैं पूरा मामला?
क्या है मामला?
दरअसल, लड़की ने प्रेम विवाह करने के लिए दस्तावेजों में उम्र को बढ़ा लिया और फिर उसी आधार पर शादी कर ली। शादी के लिए लड़की ने माता पिता से यह दावा किया कि उम्र बढ़ाने पर ही उसे वजीफा मिलेगा, और फिर इसी आधार पर उसने अपना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में दो साल की उम्र बढ़वा ली। हालांकि, अब यह एक गंभीर कानूनी मामला बन चुका है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सरकारी दस्तावेजों की गलत तरीके से हेराफेरी का मामला है।
किस तरह किया फर्जीवाड़ा?
लड़की ने अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में दो साल की उम्र बढ़वा ली, जिससे उसकी उम्र उस समय की उम्र से ज्यादा दिखे, साथ ही नाबालिग थी लेकिन बालिग दिखे। इसलिए उसने कागजों में बदलाव किया। कागजी बदलाव न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि इसके जरिए उसने सरकारी नीतियों का भी उल्लंघन किया।
परिजनों का आरोप
वही लड़की के परिवार के लोग काफी परेशान हो गए, जब उन्हें यह सब पता चला। परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर गुहार लगाई और लड़की के मेडिकल परीक्षण की मांग की, ताकि सच्चाई का पता चल सके। परिजनों का कहना है कि बेटी ने जानबूझकर इस मामले में धोखाधड़ी की है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
जांच और कार्रवाई का इंतजार
खैर जो भी हो लेकिन यह मामला ना सिर्फ कानूनी और सामाजिक दृष्टि से गंभीर है, बल्कि यह एक चेतावनी भी है कि कैसे कुछ लोग अपनी निजी फायदे के लिए सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस मामले में अब जांच और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है, ताकि इस फर्जीवाड़े की असलियत सामने आ सके।