खौफनाक रात, 7 आदमी एक महिला…दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाले 3 गिरफ्तार, 4 फरार

रात करीब 10 बजे सात से आठ लोगों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे।

झारखंड घूमने आई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार से पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड घूमने के लिए आए स्पेन की एक महिला और एक पुरुष अलग-अलग बाइक से निकले थे। रात हो जाने के कारण दोनों हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमा हाट के पास रुके थे। रात करीब 10 बजे सात से आठ लोगों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे।

दुमका, झारखंड: स्पेनिश महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर SP पीतांबर सिंह खरवार ने कहा, “दोनों स्पेनिस नागरिक को अस्पताल ले जाया गया. वहां उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है. हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. हम FSL टीम और CID का सहयोग ले रहे हैं और बाकी अपराधियों को भी जल्द पकड़ लेंगे. पीड़िता ने अपराध में शामिल 7 लोगों के बारे में बताया और अभी हमने 3 को हिरासत में लिया है.”

Related Articles

Back to top button