सरकार का दोहरा रवैया, बिहार में एक ही दिन में इस्तीफा-शपथ ग्रहण, झारखंड में….?

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन ने कोई बुलावा न आने पर राज्यपाल को पत्र भी लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Jharkhand Politics: बिहार में नीतीश कुमार ने सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और शाम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेली। लेकिन झारखंड में लेकिन झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफा दिए करीब 36 घंटे हो गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया लेकिन अभी तक को डेट नहीं मिला। सरकार द्वारा अपनाए जा रहे इस दोहरे रवैये पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

चंपई ने लिखा पत्र

चंपई सोरेन को राज्यपाल को झारखंड मुक्ति मोर्चा को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन प्राप्त है। इसके बाद भी राज्यपाल राज्यपाल ने अभी तक शपथ ग्रहण के लिए नहीं बुलाया है। चंपई सोरेन ने कोई बुलावा न आने पर राज्यपाल को पत्र भी लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पत्र में 47 विधायकों के समर्थन का दावा है, जबकि 43 विधायकों का साइन किया हुआ समर्थन पत्र सौंपा है।

मुलाकात में ही लग गए 26 घंटे

हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल से सरकार बनाने ने के लिए आग्रह किया। चंपई सोरेन यह भी कहा कि यदि राज्यपाल संतुष्ट होना चाहते हैं, तो सभी 43 विधायक राजभवन पहुंच सकते हैं। इसपर चंपई सोरेन को राजभवन की ओर से शाम पांच बजे राज्यपाल से मुलाकात का समय दिया गया। लेकिन राज्यपाल से मुलाकात रात 11 बजे हुई। राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए न्योता दिया। इस तरह नई सरकार के गठन और सीएम पद की शपथ के लिए बुलावे में ही 26 घंटे का समय लग गया। हालांकि शपथ ग्रहण का समय अभी भी तय नहीं हुआ है। जबकि बिहार में शाम तक शपथ ग्रहण के साथ ही नई सरकार का भी गठन हो गया था।

Related Articles

Back to top button