
Jim Corbett National Park: जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले उमेदपु क्षेत्र में एक टस्कर हाथी की मौत हो गई है। तीन दिन पहले आबादी के पास यह नर हाथी देखा गया था। उमेदपुर क्षेत्र में आबादी के पास एक नर टस्कर हाथी के शव पड़े होने की सूचना पर पार्क प्रशासन में हड़कम मच गया। सूचना पर कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हाथी को कब्जे में लेते हुए उसके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी।
बता दें कि तीन दिन पूर्व यह हाथी इसी क्षेत्र में दिखा था। इसी हाथी का एक वीडियो सामने आया था जिसमे यह हाथी लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है। प्रथम द्रष्टया यह माना जा रहा है कि बिमारी कि वजह से इसकी मौत हुई है,वहीं पार्क प्रशासन अब इसका पोस्टमार्टम कर आघे की जांच कर रहा है।
जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंत नायक ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक नर टस्कर हाथी हमारे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में आबादी के पास पड़ा हुआ है, सूचना पर हमारी ढेला टीम के रेंज अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर जांच की और जांच करते हुए हाथी के पार्ट्स को सुपुर्द में ले लिया है।और पोस्टमार्टम करवा कर उसके शव को दफनाने की कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि नर टस्कर हाथी की उम्र लगभग 35 वर्ष है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।








