Jim Corbett Park: उद्घाटन के पहले दिन सैलानियों से पैक रहा गर्जिया जोन, 30 जिप्सियों ने जोन में किया प्रवेश

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के नए गर्जिया जोन को मंगलवार से पर्यटकों के लिए रिंगोडा से खोल दिया है। पहले दिन जोन में पर्यटकों की बुकिंग फुल रही

रिपोर्ट-अमित बेलवाल

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के नए गर्जिया जोन को मंगलवार से पर्यटकों के लिए रिंगोडा से खोल दिया है। पहले दिन जोन में पर्यटकों की बुकिंग फुल रही। जिसमें 30 जिप्सियों ने जोन में प्रवेश किया। जिस पर पार्क प्रशासन ने ख़ुशी जाहिर की है। कॉर्बेट का गर्जिया जोन एक बार फिर पर्यटको से गुलज़ार होने लगा है। इस बार 1 नवम्बर को इस टूरिज्म जोन को पर्यटको के लिए खोल दिया गया।

पर्यटकों के लिए नए गर्जिया जोन खोले जाने के बाद स्थानीय महिलाएं पर्यटको का स्वागत करने पहुँची। कॉर्बेट का गर्जिया जोन मंगलवार से पर्यटको के लिए खोल दिया गया है। इस जोन का एंट्री गेट इस बार रिंगौड़ा से बनाया गया है। पहले दिन पहली पाली में ही यहां पर्यटको में गजब का उत्साह देखने को मिला। कल देर शाम इस गेट को खोलने की घोषणा हुई। बावजूद इसके पहली ही पाली में जोन फुल हो गया। जिसमे देशी-विदेशी पर्यटक सफारी के लिए गए।

रिंगौड़ा से गेट बनाये जाने का रिंगौड़ा वासियों ने स्वागत किया है। इस गेट का शुभारंभ एक स्थानीय बुजुर्ग महिला ने रिबन काट कर किया। गर्जिया पर्यटन जोन यूं तो साल भर खुलने वाला जोन है। लेकिन इस बार बरसात में इसके रास्ते खराब होते ही इसे कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटको के लिए बन्द कर दिया था। बाद में इस जोन को खोलने की अनुमति राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से मांगी गई। अनुमति मिलने के बाद इसे अब रिंगौड़ा से खोल दिया गया है।

इस दौरान कॉर्बेट के उपनिदेशक नीरज शर्मा ने बताया कि एक नवंबर से जोन को सुचारु कर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन जोन में बुकिंग फूल रही। जिसमें 30 जिप्सियों ने जोन में प्रवेश लिया। बताया कि जोन के खुलने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। जिसके चलते इस क्षेत्र में रोजगार की सभावनाएं भी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button