‘जॉली LLB’ के 13 साल हुए पूरे, अमृता राव ने फिल्म के बारे में किया बड़ा खुलासा…

अमृता ने फिल्म का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह अभिनेता अरशद वारसी के साथ थीं। इसके साथ ही उन्होंने सेट से कुछ BTS (बिहाइंड द सीन) मोमेंट्स भी पोस्ट किए। अमृता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मैं उन फिल्मों का हिस्सा हूं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव अपनी हिट लीगल कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली LLB’ के 13 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म से जुड़ी कुछ प्यारी यादें साझा कीं और इस फिल्म के प्रभाव को लेकर अपनी राय रखी।

अमृता ने फिल्म का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह अभिनेता अरशद वारसी के साथ थीं। इसके साथ ही उन्होंने सेट से कुछ BTS (बिहाइंड द सीन) मोमेंट्स भी पोस्ट किए। अमृता ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मैं उन फिल्मों का हिस्सा हूं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। नरेशन के बाद मुझे कोई शक नहीं था कि यह फिल्म अपने समय से बहुत आगे थी!!! फिल्म में मेरठ की संध्या उर्फ जॉली के संधू का रोल करने की यादें मेरे लिए सबसे प्यारी और संतोषजनक हैं।”

अमृता ने यह भी बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस की और अपने डायलॉग्स के लिए एक नया स्टाइल अपनाया। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर और अपने को-स्टार अरशद वारसी को भी शाउटआउट दिया, “सुभाष कपूर सेट पर अपने बेस्ट रूप में… अरशद हमेशा सबसे एंटरटेनिंग और एक शानदार को-स्टार रहे हैं।”

अमृता राव की यह पोस्ट फैंस के बीच हिट हो गई, और कई फैंस ने फिल्म से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा की। पहली ‘जॉली LLB’ फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला लीड रोल में थे। यह फिल्म एक छोटे से वकील की कहानी है जो नाम और दौलत के लिए एक हिट-एंड-रन केस लेता है। फिल्म में वकील के लालच से लेकर करप्शन के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई तक की कहानी दिखाई गई है।

बता दें, फिल्म, ‘जॉली LLB 2’, 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में थे। तीसरी फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों एक साथ दिखाई दिए, जहां उन्हें कोर्टरूम में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया गया था। इस फिल्म में दोनों वकील अपने-अपने केस जीतने के लिए तकनीकी कमियों का फायदा उठाते हैं और कानूनी दुनिया में “असली जॉली” कौन है, इस पर बहस करते हैं।

‘जॉली LLB 2’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर, गजराज राव, शिल्पा शुक्ला, बृजेंद्र काला और अन्य कलाकार अहम भूमिका में थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे किसान से जुड़ी है, जिसकी ज़मीन एक भ्रष्ट बिजनेसमैन ने ज़ब्त कर ली है। अक्षय कुमार का किरदार गलत साइड पर आ जाता है और फिर उसे अरशद वारसी के साथ कई मजेदार बहसें होती हैं।

‘जॉली LLB’ की इस फ्रैंचाइज़ी ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है और अब तक यह एक सफल और पॉपुलर सीरीज़ बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button