
जेपी नड्डा ने भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन का पार्टी के झंडे के साथ ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हम भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन के चश्मदीद गवाह बन रहे हैं। आज हम एक ऐसे माहौल में एकत्र हुए हैं, जहां हमें पीछे भी जीत दिखी है और आगे भी जीत मिलेगी। 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर संघर्ष कालखंड को देखा है। हमने उपेक्षा का काल भी देखा है। जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ने वाला काल भी देखा है। हमने आपातकाल भी देखा है।
2024 में जीत की लगाएंगे हैट्रिक
उन्होंने कहा, विपक्ष ने हमारा उपहास किया कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। हमने कहा कि आपको तिथि भी बताएंगे और आप जरूर आएंगे। राम मंदिर का निर्माण हुआ, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी जी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की… आप आए नहीं ये आपके कर्म थे।मंगलयान से चंद्रयान-3 तक की यात्रा, सफल G20 प्रेसीडेंसी की कहानी, और 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ बनाने का इतिहास… भारत ने पिछले दस वर्षों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
पीएम मोदी ने देश की राजनीति को बदला
उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल धरती पर, बल्कि आकाश में भी जगमगा रहा है! ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का मुख्य फोकस रहा है। पीएम मोदी ने हमारे देश की राजनीति की संस्कृति को चुनौती दी है और साथ ही बदलव भी की है। आज भारत अभूतपूर्व परिवर्तन देख रहा है।









