शूटर असद, गुलाम, उस्मान अरबाज के एनकाउंटर को न्यायिक जांच आयोग ने पाया सही

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाले शूटर असद (माफिया अतीक अहमद का बेटा), मोहम्मद गुलाम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान और अरबाज का पुलिस द्वारा किया गया एनकाउंटर न्यायिक जांच में सही पाया गया है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग से आरोपियों की मौत हुई थी।

तीनों के एनकाउंटर की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजीव लोचन अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश की गई।आयोग ने जांच में पाया कि इसमें पुलिस की कोई दुर्भावना, व्यक्तिगत स्वार्थ, षडयंत्र अथवा दोष नहीं है।

Related Articles

Back to top button