सिर्फ ‘NO’ लिखा और खाते से 1.70 लाख गायब, जानिए WhatsApp बैंकिंग का यह नया खौफनाक फ्रॉड !

डिजिटल दौर में जहां बैंकिंग बेहद आसान हुई है, वहीं साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद ही खतरनाक और नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब तक हम सुनते थे कि किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या OTP शेयर करने से बैंक खाता खाली होता है, लेकिन इस नए व्हाट्सएप बैंकिंग फ्रॉड में सिर्फ एक साधारण सा जवाब ‘NO’ देने पर ही लोग लाखों रुपये गंवा रहे हैं। हाल ही में एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इस नए और शातिर स्कैम का शिकार बन गए, जिनके ICICI और IndusInd बैंक अकाउंट्स से देखते ही देखते 1.70 लाख रुपये उड़ गए।

इस फ्रॉड का तरीका बेहद हैरान करने वाला है। जालसाज पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक फर्जी मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि उनके खाते से 90,000 रुपये काट लिए गए हैं। इसके तुरंत बाद एक और मैसेज आता है कि अगर आपने यह ट्रांजेक्शन नहीं किया है, तो रुकवाने के लिए तुरंत ‘NO’ लिखकर रिप्लाई करें। पीड़ित घबराकर जैसे ही ‘NO’ टाइप करके भेजता है, मैसेज में छुपी ‘ऑटो-एक्ज़ीक्यूशन’ फाइल बैकग्राउंड में एक्टिवेट हो जाती है। इसके बाद हैकर्स को फोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है और बिना किसी OTP या लिंक के पैसे कट जाते हैं।

साइबर विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर आपको किसी अज्ञात नंबर से डेबिट या बैंकिंग से जुड़ा मैसेज मिले, तो उस पर कभी प्रतिक्रिया न दें। बैंक कभी भी व्हाट्सएप पर इस तरह के ‘Yes/No’ वाले मैसेज नहीं भेजते हैं। किसी भी मैसेज पर यकीन करने के बजाय सीधे बैंक के ऑफिशियल ऐप या हेल्पलाइन नंबर पर ही संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button