देश के 53वें सीजेआई के रूप में जस्टिस सूर्यकांत कल लेंगे शपथ जस्टिस बीआर गवई का रिटायरमेंट आज

CJI बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं; जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को भारत के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। पहली बार, भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका समेत सात देशों के ज्यूडिशियल डेलीगेशन राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में शामिल होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। उनकी जगह सोमवार, 24 नवंबर को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह अपने आप में ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार इतने बड़े स्तर पर विदेशों के मुख्य न्यायाधीश और जज किसी भारतीय CJI के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

इस समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। विभिन्न देशों के शीर्ष न्यायिक अधिकारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ भारत आए हैं, जो इस कार्यक्रम को और विशेष बनाता है।

शपथ ग्रहण में मौजूद रहने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडल

भूटान

  • न्यायमूर्ति ल्योनपो नोरबू शेरिंग – मुख्य न्यायाधीश
  • ल्हादेन लोटे – मुख्य न्यायाधीश की पत्नी

केन्या

  • न्यायमूर्ति मार्था कूमे – मुख्य न्यायाधीश, केन्या सर्वोच्च न्यायालय
  • न्यायमूर्ति सुसान नजोकी एनडुंगु – जज, केन्या सर्वोच्च न्यायालय

मलेशिया

  • न्यायमूर्ति तान श्री दातुक नलिनी पथमनाथन – न्यायाधीश, संघीय अदालत
  • पसुपति शिवप्रगसम – संघीय न्यायालय की जज की पत्नी

मॉरीशस

  • न्यायमूर्ति बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल – मुख्य न्यायाधीश
  • रेबेका हन्ना बीबी गुलबुल – मुख्य न्यायाधीश की बेटी

नेपाल

  • न्यायमूर्ति प्रकाश मान सिंह राउत – मुख्य न्यायाधीश
  • न्यायमूर्ति सपना प्रधान मल्ला – न्यायाधीश, नेपाल सुप्रीम कोर्ट
  • अशोक बहादुर मल्ल – सपना प्रधान मल्ला के पति
  • अनिल कुमार सिन्हा – नेपाल के पूर्व सर्वोच्च न्यायालय जज और वर्तमान कानून मंत्री
  • उर्सिला सिन्हा – अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी

श्रीलंका

  • न्यायमूर्ति पी पद्मन सुरसेना – मुख्य न्यायाधीश
  • सेपालिका सुरसेना – मुख्य न्यायाधीश की पत्नी
  • न्यायमूर्ति एस. थुरैराजा, पीसी – जज, सुप्रीम कोर्ट
  • शशिकला थुरैराजा – उनकी पत्नी
  • न्यायमूर्ति एएचएमडी नवाज – जज, सुप्रीम कोर्ट
  • रिजान मोहम्मद ढीलीप नवाज – उनकी पत्नी

Related Articles

Back to top button