
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उन्होंने देश को संबोधित करते हुए लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। वहीं कनाडाई न्यूज CBC के मुताबिक, ट्रूडो तब तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे जब तक उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लिया जाता।
ट्रूडो पर उनकी लिबरल पार्टी के सांसदों द्वारा कई महीनों से इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा था। हाल ही में डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने ट्रूडो सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना पद छोड़ दिया था, जिसके बाद ट्रूडो पर इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया। इसके अलावा, ट्रूडो पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारत विरोधी एजेंडा चलाया।









