सिंघम अगेन में काम न मिलने पर काजल अग्रवाल ने किया खुलासा, कहा- “हम सब बहुत लालची”, रोहित शेट्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

काजल ने सिंघम में रोहित शेट्टी और अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर कहा कि वह बहुत शानदार मौका था। आपको बता दें सिंघम अगेन थिएटर में 1 नवंबर को रिलीज हो रही है।

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं ट्रेलर के रिलीज होने के बाद सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट में एक्ट्रेस का किरदार नभाने वाली साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड की जानी मानी अदाकार काजल अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिंघम अगेन में हिस्सा न होने पर चुप्पी तोड़ी है।

हम सब बहुत लालची होते हैं

दरअसल, अजय देवगन की सिंघम फिल्म के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस दौरान दर्शकों को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आई थी। ऐसे में उन्हें सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में देखने को लेकर बेताब थे। हालांकि सिंघम 2 में उन्हें काम करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा था कि सिंघम अगेन में वह वापसी कर सकती हैं लेकिन इस बार भी उनकी वापसी नहीं हुई। ऐसे में उन्हें फिल्म में मौका क्यों नहीं मिला इसको लेकर जवाब दिया। काजल अग्रवाल ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर हम सब बहुत लालची होते हैं। हमें फिल्मों की जरूरत होती है। हम यह चाहते हैं कि हर बनने वाली फिल्मों का हिस्सा हों।

रोहित शेट्टी की बहुत बड़ी फैंस

काजल अग्रवाल ने रोहित शेट्टी को लेकर भी बात कही है। उन्होंने खुद को रोहित शेट्टी का बहुत बड़ी फैंस बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उनके टच में नहीं हूं। लेकिन जब भी मुलाकात होती है तो हमारे बीच मस्ती मजाक होती हैं। काजल ने कहा है कि रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं।

सिंघम अगेन का ट्रेलर आया बहुत पसंद

काजल अग्रवाल सिंघम अगेन के ट्रेलर को लेकर कहा कि उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रही हूं। वहीं उन्होंने सिंघम में रोहित शेट्टी और अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर कहा कि वह बहुत शानदार मौका था। आपको बता दें सिंघम अगेन थिएटर में 1 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button