एलन मस्क पर भड़के कमल हासन, कहा- ‘किसी भी अरबपति को किसी देश की नीतियां तय नहीं करनी चाहिए’

प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने अमेरिकी अरबपति एवं स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क द्वारा भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लेकर किए गए दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने अमेरिकी अरबपति एवं स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क द्वारा भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लेकर किए गए दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां की नीतियां कोई अरबपति तय नहीं करेगा। सोशल मीडिया पर अपने तीखे बयान में कमल हासन ने स्पष्ट किया कि भारत के भविष्य का फैसला यहां के लोग खुद करेंगे, चाहे वे भारतीय हों या अमेरिकी।

कमल हासन ने कहा कि देश में सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत किया जाना चाहिए, जिसमें भारतीय और विदेशी दोनों कंपनियां शामिल हों। जो भी कंपनी दूर-दराज के इलाकों तक किफायती इंटरनेट पहुंचाए, उसे मौका मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन देशों में प्रति व्यक्ति आय कम है, वहां इंटरनेट की कीमतें भी कम होनी चाहिए। यदि सब्सक्रिप्शन और उपकरण महंगे होंगे, तो डिजिटल असमानता कम होने के बजाय और अधिक बढ़ जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद ने कहा कि नेटवर्क और स्पेक्ट्रम देश के लिए सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं। नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े नियमों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने पश्चिमी देशों की दोहरी नीतियों पर भी सवाल उठाया और अमेरिका द्वारा चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत भी अपनी घरेलू इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।

इसके साथ ही, उन्होंने भारतनेट योजना का जिक्र करते हुए CAG की 2026 की ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल उठाए और पूछा कि भारी-भरकम बजट खर्च होने के बावजूद योजना अपने लक्ष्यों को पूरा करने में पीछे क्यों रही।

Related Articles

Back to top button