एक ही दिन में पलटे कन्हैया मित्तल….कांग्रेस न जॉइन करने का क्या है कारण ?

जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, ये गाना काफी प्रचलित हुआ था 2022 के विधानसभा चुनाव के समय में।

जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, ये गाना काफी प्रचलित हुआ था 2022 के विधानसभा चुनाव के समय में। इसे गाया था कन्हैया मित्तल ने। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस में जाने का ऐलान भी कर दिया था। हालांकि, उसका आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं दिया था। लेकिन एक ही दिन बाद 10 सितंबर 2024 को उन्होंने पलटी मार दी है। कन्हैया मित्तल ने एक और वीडियो जारी किया है और अब उन्होंने ये कहा है कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। जारी किए गए वीडियो में उन्होंने कहा है कि वो सनातनियों की ही सुनेंगे और उन्हें ही चुनेंगे।

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, बात ये है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कन्हैया बीजेपी से पंचकूला सीट से टिकट चाह रहे थे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट देने के बजाय पुराने नेता पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही मैदान में उतार दिया। जिसके चलते उन्होंने ये फैसला किया था कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे। वैसे आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने ये भी कहा था कि वे चाहते हैं कि सनातन की बात करने वाले लोग हर पार्टी में होने चाहियें। जब उनसे कुछ पत्रकारों ने सवाल किए आपकी तरफ से कहा गया था कि राम को आने से कांग्रेस ने भी रोका था और अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसका जवाब देते हुए कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा था। अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते तो भी यही गाता।

Related Articles

Back to top button