कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अवैध तरीके से कब्जाई जमीन पर गरजा बुल्डोजर, खाली करायी करोड़ों की जमीन…

कन्नौज. कन्नौज में सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव से प्रशासन ने एक और करोड़ों की जमीन खाली करायी है। करीब 10 बीघा जमीन पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा। कब्जा की गई जमीन में 7 बीघा पर सपा नेता का कब्जा था और बाकी 3 बीघा पर उसके समर्थक कब्जा किये हुये थे।

कन्नौज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव की अवैध तरीके से कब्जाई गयी सरकारी जमीनों पर योगी सरकार का बुलडोजर चलने लगा है। इससे पहले भी उनकी अवैध अवैध मार्किट पर बुलडोजर चला था। आज सदिर तहसील के तेरारागी गांव में खाली करायी गयी 10 बीघा जमीन की कीमत भी करोड़ों रुपये बतायी जा रही है।

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को एक पल में बुल्डोजर से जमींदोज कर दिया गया। बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर तेजी से चल रहा है।

Related Articles

Back to top button