
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गयी है पति ने इसकी सूचना पत्नी के परिजनों को दी। आनन फानन मे मौके पर पहुँचे मृतिका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया और बवाल करने लगे इसकी सूचना कल्यानपुर पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और महिला के परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगी।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक महिला के ससुर पुलिस विभाग मे दरोगा पद पर औरैया क्राइम ब्रांच में तैनात हैं। परिजनों के आरोप के चलते पुलिस ने पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है वही मृतिका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
वही आपको बता दे महिला के परिजनों का आरोप है कि मैंने 1 साल पहले अपनी भतीजी दीक्षा की शादी कानपुर के कल्याणपुर में शादी कराई गई थी। पिताजी कई सालों पहले मौत हो गई थी। जिसके चलते हम लोगों ने काफी ज्यादा खर्चा भी किया था और जो इन लोगों ने मांगा था वह पूरा भी किया था। उसके बाद भी मेरी भतीजी की इन लोगों ने हत्या कर दी है।
लगातार ससुराल वाले पैसे की डिमांड करते थे जिसके चलते इसके साथ मारपीट भी की जाती थी। यह पूरी बात लड़की ने फ़ोन पर भी बताई थी। वही मृतिका के गले मे साफ साफ चोट के निशान दिखाई दे रहे है। परिजनों ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए।