कानपुर में मूसलधार बारिश, 2 की मौत और शहर की व्यवस्था चरमरा गई

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में तेज हवाओं के साथ हुई मूसलधार बारिश ने पूरी शहर की व्यवस्था को चरमरा दिया है। दो चरणों में हुई आधे-आधे घंटे की बारिश ने बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया है, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। इसके अलावा सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

ट्रैफिक लाइट्स बंद होने से प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई है, जिससे नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काकादेव इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक ऑटो पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रात के समय हुआ, और स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के अन्य हिस्सों में भी कई पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी हैं, और नगर निगम के कर्मचारी सड़कों से पेड़ों को हटाने में जुटे हुए हैं।

इस आपदा के दौरान कई क्षेत्रों में जलभराव भी देखा गया, जिससे नागरिकों को घरों तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं। कई जगहों पर पानी सड़कों तक पहुंचने से स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button