कानपुर: फरार चल रहे SP विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर, कमिश्नर के बंगले पर हाजिर…

फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई रिजवान सोलंकी के साथ सरेंडर किया है। सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में सरेंडर किया है। इस दौरान इरफान सोलंकी के साथ उनका परिवार और सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी भी साथ पहुंचे।

कानपुर. फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई रिजवान सोलंकी के साथ सरेंडर किया है। सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में सरेंडर किया है। इस दौरान इरफान सोलंकी के साथ उनका परिवार और सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी भी साथ पहुंचे। बता दें, पुलिस आज ही इरफान सोलंकी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने वाली थी।

शुक्रवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई रिजवान सोलंकी के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में सरेंडर किया है। बता दें, इरफान सोलंकी और उनका भाई रिजवान पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। इरफान और भाई रिजवान के खिलाफ पड़ोसी महिला का घर फूंकने के मामले को लेकर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

सपा विधायक इरफान सोलंकी विधवा महिला के घर आगजनी और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे थे। कुर्की की कार्यवाही से बचने के लिए सपा विधायक इरफान ने आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर में सरेंडर किया है। बता दें, सपा विधायक इरफान सोलंकी फर्जी पहचान पत्र और बदले हुए नाम से हवाई यात्रा के मामले में भी आरोपी हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV