कानपुर हिंसा: पुलिस ने 100 पत्थरबाजों के तैयार किए पोस्टर, चौराहों पर चस्पा कर की जाएगी शिनाख्त…

कानपुर हिंसा मामले को लेकर पुलिस ने 100 पत्थरबाजों के पोस्टर तैयार किए है। 100 पत्थरबाजों के शिनाख्त के लिए पोस्टर तैयार किए गए है। शिनाख्त के लिए चौराहों पर लगाए जाएंगे। पुलिस 40 लोगों के पोस्टर पहले ही जारी कर चुकी है।

हिंसा को लोकर प्रशासन अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। पुलिस कमिश्नर ने केडीए वीसी को भवनों की सूची भेजी है। केडीए वीसी को 100 से ज्यादा भवनों की सूची भेजी है। भवनों के नक्शे और वैधता को लेकर जानकारी मांगी है। सूची के सत्यापन होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वही, हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को विदेश से फंडिंग की आशंका जताईसजा रही है। हयात जफर हाशमी को विदेशी फंडिंग की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, मामले में विदेशी फंडिंग के पुख्ता साक्ष्य मिले है। बैंकों से संबंधित खातों से ब्यौरा लिया जा रहा है। विदेशी फंडिंग को लेकर पड़ताल की जा रही है।

कानपुर पुलिस की टीम पेंचबाग पहुंची है। बेकनगंज,पेंचबाग में सुबूतों को इकठ्ठा करने का काम जारी है। फॉरेंसिक टीम को लेकर हिंसाग्रस्त क्षेत्र में पुलिस पहुंची। सुबह से ही सुबूतों को इकठ्ठा करने की कवायद जारी है। फॉरेंसिक टीम ने पत्थर और गुम्मे को इकठ्ठा किया। दीवालों पर मौजूद पत्थर के निशानों के फोटो खींचे है।

Related Articles

Back to top button