Karnataka Assembly Election: रुझानों में कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत, इतनी सीटों पर चल रही आगे !

कड़ी सुरक्षा के बीच कर्नाटक की 224 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी हैं। कांग्रेस ने रुझानों में पूर्ण बहुमत हासिल कर...

कड़ी सुरक्षा के बीच कर्नाटक की 224 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी हैं। कांग्रेस ने रुझानों में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया हैं। हालाँकि शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी।

पहले से ही जैसा कि विशेषज्ञों ने बताया था। कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बढ़त मिलने की उम्मीद थी। चार एग्जिट पोल ने उसे पूर्ण बहुमत दिया गया था। और कुछ ने पार्टी को लाभ के साथ त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी। अभी मिल रहे रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा हैं। हालाँकि कुछ कुछ एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया गया था।

चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित तारीख पर कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। जिसमें कुल मतदान 65.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था। शाम 5 बजे तक सबसे अधिक मतदान चिकबल्लापुर जिले में 76.64 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि बीबीएमपी (दक्षिण) जिले में सबसे कम 48.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक बेंगलुरु ग्रामीण में 76.10 फीसदी, बागलकोट में 70.04 फीसदी और बेंगलुरु अर्बन में 52.19 फीसदी मतदान हुआ था।

Related Articles

Back to top button