
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। कार्तिक आर्यन ने ट्वीट कर लिखा, “सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया” बता दे कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब कार्तिक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है।
इससे पहले मार्च 2021 में भी अभिनेता कोरोना संक्रमित हो चूके है। उन्होंने उस समय भूल भुलैया की शूटिंग पूरी की थी। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 जो 20 मई को रिलीज़ हुई और इसमें कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। शानदार कमाई कर रही है और इस फिल्म ने 2 हफ्तों में 137 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
वहीं साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग देने के बाद, कार्तिक आर्यन अगली बार शहजादा, कैप्टन इंडिया, और फ्रेडी में दिखाई देंगे।









