‘हंसी जो कभी कम ना हो, आंखें जो कभी नम ना हो’ डॉयलॉग के साथ धमाल मचाने को तैयार कार्तिक-कियारा, सत्य प्रेम की कथा का टीचर रिलीज

समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित "सत्य प्रेम की कथा" फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रीलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित “सत्य प्रेम की कथा” फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रीलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। टीजर आने के बाद लोग अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी भूल भुलैया 2 में नजर आई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है, शुरुआत कार्तिक के बैकग्राउंड डॉयलॉग से होती है, “बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो, आंखें जो कभी नम ना हो और अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर आंखे मेरी नम हो”। यह डायलॉग सुन दर्शकों में एक लहर सी दौड़ गई, उनका कहना है कार्तिक और कियारा की यह फिल्म पर्दे पर धूम मचा देगी।

इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खुबसूरत वादियों के बीच हुई है जिसकी झलक टीजर में साफ नजर आती है। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी और उस प्रेम कहानी में आए उतार चढ़ाव को दिखाया गया है। इस फिल्म का नाम शुरुआत में “सत्यनारायण की कथा” रखा गया था जो मध्यप्रदेश में हुए विवाद के कारण बदलकर “सत्य प्रेम की कथा” हो गया। फिल्म का टीजर देखकर साफ पता चलता है की कार्तिक और कियारा एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button