कार्तिक कियारा की फिल्म “सत्यप्रेम की कथा” OTT पर रिलीज, अब तक की इतनी कमाई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में सत्तू और कथा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में सत्तू और कथा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था । अब इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है।

फिल्म सत्यप्रेम की कथा ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और कुछ ही दिनों में अपनी लागत निकाल ली थी । अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया है ताकि , जो लोग थिएटर्स में फिल्म नहीं देख पाए थे वो अब घर बैठे परिवार के साथ देख पाए।

दोनों एक्टर्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। आज 24 अगस्त 2023 से दर्शक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 77.55 करोड़ का नेट बिजनेस किया है।

Related Articles

Back to top button