कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी के बाद पहली झलक, बोले- ‘फुट आउट ऑफ सर्विस’

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने घुटने की सर्जरी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। अभिनेता को फिल्म ...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने घुटने की सर्जरी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। अभिनेता को फिल्म निर्देशक कबीर खान की आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय चोट लग गई थी, जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई।

अस्पताल से शेयर की रिकवरी की तस्वीरें

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। एक तस्वीर में वह घायल पैर पर नी ब्रेस पहने नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में लिखा था- “Foot out of service.” इसके अलावा अभिनेता ने अस्पताल से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके बाएं हाथ में IV कैनुला लगा हुआ है।

कबीर खान के बयान पर कार्तिक ने किया मजेदार इशारा

पोस्ट के साथ कार्तिक आर्यन ने अपने निर्देशक कबीर खान के एक वाक्य का मजाकिया अंदाज में जिक्र करते हुए लिखा, “कबीर सर ने कहा था- Break a leg.” इस पर कबीर खान ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई, हर बात इतनी गंभीरता से मत सुना करो।”

सफल हुई सर्जरी, जल्द लौटेंगे शूटिंग पर

कार्तिक के प्रवक्ता ने पहले जानकारी दी थी कि शूटिंग के दौरान एक्शन सीक्वेंस करते समय अभिनेता के घुटने में चोट लगी थी। उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और वह अब घर लौटकर आराम कर रहे हैं। प्रवक्ता के अनुसार, कार्तिक जल्द ही फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटेंगे।

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं कार्तिक आर्यन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह सम्मान कबीर खान की निर्देशित बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए मिला।

Related Articles

Back to top button