करवाचौथ 2025 : जानिए उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2025. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाने वाला करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय चांद निकलने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है, इसलिए पूरे दिन का इंतजार चांद के दीदार के लिए ही रहता है।

करवाचौथ की रात को महिलाएं चंद्रोदय के पश्चात छलनी से चांद के दर्शन करती हैं और फिर अपने सुहाग का मुख देखकर व्रत खोलती हैं। इस पर्व में चांद का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसके दर्शन के बिना व्रत अधूरा माना जाता है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी देशभर में चंद्रोदय का समय शहरों के अनुसार अलग-अलग रहेगा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का अनुमानित समय इस प्रकार है –

लखनऊ: रात 8:09 बजे
वाराणसी: रात 8:02 बजे
कानपुर: रात 8:11 बजे
नोएडा/गाजियाबाद: रात 8:18 बजे
प्रयागराज: रात 8:06 बजे
गोरखपुर: रात 8:00 बजे
आगरा: रात 8:15 बजे
बरेली: रात 8:13 बजे
झांसी: रात 8:20 बजे

(समय खगोलीय गणनाओं के अनुसार अनुमानित हैं, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कुछ मिनट का अंतर संभव है।)

करवाचौथ का यह पर्व सौभाग्य, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। सुहागिन महिलाएं इस दिन श्रृंगार कर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना करती हैं और अपने जीवनसाथी के लिए मंगलकामना करती हैं।

Related Articles

Back to top button