
वाराणसी– धर्म की नगरी काशी की बेटी प्रिया सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की अद्भुत पेंटिंग बनकर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। बीएफए फाइनल ईयर की छात्रा ने प्रिया सिंह ने 2 हजार 726 किलो से भगवान श्री राम के मंदिर पेंटिंग तैयार किया है।
प्रिया सिंह का नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज होने पर परिजनों के साथ शिक्षिका पूनम राय ने हर्ष व्यक्त किया है। वही प्रिया सिंह ने इस ऐतिहासिक पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रति अपने भाव को प्रगट करने की बात कही है।

26 घंटे में तैयार किया 2 हजार 726 किलो से भगवान श्रीराम मंदिर की पेंटिंग
अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर की चर्चा पूरे विश्व में है। भगवान श्री राम के प्रति आस्था रखने वाले श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे।

वहीं इन सबके बीच काशी की बेटी प्रिया सिंह ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर की पेंटिंग बनकर अपना भाव दर्शाते हुए अलौकिक पेंटिंग से वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड भी बनाया है। प्रिया सिंह ने बताया कि 26 घंटे की कड़ी मेहनत कर प्लाइबोर्ड पर 2 हजार 726 किलो से भगवान श्री राम के मंदिर की पेंटिंग को तैयार किया गया है।

रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद छात्रा की हो रही सराहना, बधाई देने वालों का लगा तांता…
वाराणसी के परमानंदपुर में रहने वाली फाइन आर्ट्स की छात्रा प्रिया सिंह के इस उपलब्धि की चर्चा पूरे शहर में बना हुआ है। प्रिया सिंह ने बताया कि वह भगवान श्री राम के प्रति आस्था रखती है।

अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम के मंदिर को लेकर उन्होंने भी अपने भक्तिभाव को प्रकट करने की सोची और इस पेंटिंग को तैयार किया। प्रिया सिंह ने बताया कि जब इस पेंटिंग को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड का अवार्ड से नवाजा गया, तब से उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा देश की जानी मानी चित्रकार पूनम राय से मिला और उनकी प्रेरणा से इस मुकाम को हासिल किया।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी









