Kate Middleton: इंग्लैंड के राजा की बड़ी बहू को हुआ कैंसर, लंदन के हॉस्पिटल में हुआ ट्रीटमेंट, वीडियो किया जारी

इंग्लैंड के राजा की बड़ी बहू प्रिंसेस ऑफ वेल्स, केट मिडलटन (Kate Middleton) को कैंसर हो गया है। लंदन के एक हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट किया गया है। पिछले कई महीनों से वो किसी कार्यक्रम में नही दिखी तो इंग्लैंड में इतनी ज्यादा चर्चा हुई उनको लेकर की राजकुमारी को पब्लिक स्टेटमेंट देने अपनी बीमारी के बारे में खुद सामने आना पड़ा।

वर्ल्ड डेस्क. इंग्लैंड के राजा की बड़ी बहू प्रिंसेस ऑफ वेल्स, केट मिडलटन (Kate Middleton) को कैंसर हो गया है। लंदन के एक हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट किया गया है। पिछले कई महीनों से वो किसी कार्यक्रम में नही दिखी तो इंग्लैंड में इतनी ज्यादा चर्चा हुई उनको लेकर की राजकुमारी को पब्लिक स्टेटमेंट देने अपनी बीमारी के बारे में खुद सामने आना पड़ा। वो क्राउन प्रिंस विलियम की पत्नी हैं जो गद्दी के प्रथम वारिस हैं। इंग्लैंड के राजा चार्ल्स तृतीय भी कैंसर की बीमारी से ग्रसित बताए जाते हैं।

राजकुमारी केट मिडलटन (Kate Middleton) ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं अब ठीक हूं। मैं उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करके हर दिन मजबूत हो रही हूं, जो मुझे ठीक होने में मदद कर रही है। बता दें, 42 वर्षीय केट को क्रिसमस के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। उस समय उन्हें अपने पति प्रिंस विलियम (Prince Williams) के साथ अपने विंडसर होम के पास एक फार्म शाप से चलते हुए देखा गया था।

बता दें, कि इसी साल जनवरी में केट मिडलटन के पेट की सर्जरी हुई थी। शाही परिवार की तरफ से सर्जरी के बाद केट की कोई नई तस्वीर जारी नहीं की गई है। यही वजह है कि लोग सर्जरी के बाद केट की हालात गंभीर होने का अनुमान लगा रहे थे। हालांकि, शाही परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रिंसेस रिकवर हो रही हैं और ईस्टर के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button