Katrina Kaif Birthday : कटरीना पति विक्की संग मनाएंगी मलवद्वीप में जन्मदिन, जाने किस पर फिसला उनके देवर सनी का दिल….

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ काफी समय से सोशल मीडिया से गायब थी, ऐसे में खबरें आ रही थी की कही वो प्रेग्नेंट तो नहीं ? पर कटरीना या विक्की की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया. इसी बीच आज सुबह कटरीना और उनके पति विक्की कौशल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. आपको बता दे की कटरीना और विक्की की शादी के बाद कटरीना का पहला बर्थडे मनाने मलवद्वीप जा रहे है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का फेवरेट हॉलिडे स्पॉट है मलवद्वीप। एयरपोर्ट विक्की, कटरीना उनके देवर सनी कौशल और एक्ट्रेस शर्वरी वाग भी नज़र आयी है. खबर है की विक्की कौशल के छोटे भाई सनी बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्वरी वाघ को डेट कर रहे है.

रणवीर ने खोल दिया सनी का राज़

‘कॉफ़ी विथ करण Season 7’ के पहले एपिसोड में आये हुए रणवीर सिंह ने इस बात की पुष्टि कर दी। जी हाँ रणवीर ने एपिसोड में उस दौरान कई राज़ खोले , जिसमे जब उनसे पूछा गया की कटरीना और विक्की किसके साथ डबल डेट पर जाना पसंद करेंगे तो उन्होंने बोला की सनी और शर्वरी। इस बात से बॉलीवुड में हर जगह दोनों की डेटिंग खबरें फ़ैल गयी. लगता है सनी बिलकुल अपने बड़े भैया विक्की के नक़्शे कदमो पर चल रहे है, जिस तरह विक्की और कटरीना की डेटिंग की खबरें तो उडी थी पर इस बात पर कोई सही खुलासा नहीं हुआ , और दोनों ने शादी करके सभी को चौंका दिया. जिससे कटरीना के मेल फैंस और विक्की की फीमेल फैंस का दिल टूट गया था.

शादी में भी नज़र आयी थी शर्वरी

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी में बी टाउन के ही बहुत गिने – चुने लोगो को इनविटेशन मिला था, जिनमे शर्वरी का नाम भी शामिल था. यानि की कटरीना और विक्की की शादी के पहले से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. इतना ही नहीं शादी के हर फंक्शन में शर्वरी शामिल थी.

Related Articles

Back to top button