
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए इस साल की होली बेहद खास रही। मां बनने के बाद उन्होंने पहली बार होली का त्योहार मनाया और इस खास मौके की झलक सोशल मीडिया पर साझा की।
बता दें, कैटरीना ने अपने पति विक्की कौशल और परिवार के साथ होली सेलिब्रेशन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया – “सबसे खुशनुमा होली।” तस्वीर में दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। मां बनने के बाद कैटरीना के चेहरे की चमक भी फैंस का ध्यान खींच रही है।
वहीं, इस पारिवारिक सेलिब्रेशन में विक्की के भाई सनी कौशल और कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी दिखी। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया और कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें, जनवरी में इस कपल ने एक संयुक्त पोस्ट के जरिए अपने बेटे के नाम का ऐलान किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘विहान कौशल’ रखा है। पोस्ट में दोनों के हाथों के साथ बच्चे का छोटा सा हाथ नजर आ रहा था। कैप्शन में लिखा था कि उनकी जिंदगी एक पल में बदल गई और वे खुद को बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के Six Senses Fort Barwara में शादी की थी। नवंबर 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
मां बनने के बाद कैटरीना की यह पहली होली रही, जिसे उन्होंने परिवार के साथ सादगी और खुशियों के बीच मनाया।









