Kaushambi News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। यह पूरी घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी महेवा रोड की है।

Kaushambi News: कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हड़कंप मचा। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 15 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। पटाखा फैक्ट्री में लगातार अभी भी विस्फोट जारी है।

फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। यह पूरी घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी महेवा रोड की है। कई किलोमीटर तक पटाखों की आवाज गूंजी। पुलिस, ग्रामीण आग पर काबू पाने की कर रहे कोशिश कर रहे हैं।

यह पटाखा फैक्ट्री कौशांबी के खलीलाबाद निवलासी शराफत अली की है। आज यानी रविवार को दोपहर 12 बजे 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेज धमाका हुई। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। फैक्ट्री के अंदर से शराफत अली के बेटे शाहिद और उनके भाई कौसर के साथ अन्य कई लोगों को निकाला गया है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button