कौशांबी- गहने के लालच में रिश्तेदारों ने महिला बुजुर्ग की कर दी हत्या, महीने भर बाद हुआ खुलासा

कौशांबी. यूपी के कौशांबी जिले में रिश्तेदारों ने गहने के लालच में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला सोना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को प्रतापगढ़ जनपद के गंगा कछारी इलाके में छुपा दिया था। ताकि महिला की हत्या का आरोप उन पर न लगे। महिला जब अपने घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजन कोखराज थाना क्षेत्र के मेवा का पूरा रिश्तेदारी भी पहुंचे। यहां पर रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद महिला के परिजनों ने 14 दिसंबर को अपहरण की तहरीर कोखराज पुलिस को दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो रिश्तेदारों पर ही पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने रिश्तेदारों को उठाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि महिला के शरीर पर गहने देखकर वह लालची हो गए और महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के सभी गहने शरीर से उतार लिया। इसके बाद शव को एक वाहन में रखकर प्रतापगढ़ जनपद के नौबस्ता थानांतर्गत हथिगवां के गंगा कछार की झाड़ियों में छुपा दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपति, उसकी बेटी एवं एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गहने की लालच में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV