Kedarnath Dham: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, केदारनाथ पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

श्रधालुओ को आवजाही मे काफी दिक्कते झेलनी पड़ी। बाद मे डीडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ किया।

लगातार हो रही बारिश के चलते बाबा केदार के दर्शनों को पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मे भी काफी कमी आ गयी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर श्रधालुओ की संख्या मे प्रतिदिन दस हजार से भी अधिक का अंतर आ गया है। जहां पहले पन्द्रह से बीस हजार के बीच श्रधालुओ ने रोजाना दर्शन किये अब छह से आठ हजार के बीच आंकडा पहुँच रहा है। अब अनुमान लगाया जा रहा है की मानसून के बाद अब फिर से श्रधालुओ की संख्या मे इजाफा होगा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज दोपहर कुबेर एवं भैरव गदेरे पर अचनाक ग्लेशियर खिसक कर रास्ते पर आगया। जिसके चलते श्रधालुओ को आवजाही मे काफी दिक्कते झेलनी पड़ी। बाद मे डीडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ किया। जिसके बाद मार्ग आवाजाही शुरु हुई।

नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटों से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। लगातार हो रही बरसात की वजह से जिले में 11 आंतरिक मार्ग बंद हो चुके हैं। सरकारी मशीनरी बंद मार्गों को खोलने में जुटी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बरसात जारी है।

जिले की नदियों में भी धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है, हालाकी सभी नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है सभी अधिकारियों को एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही बंद सड़कों को खोलने का कार्य भी किया जा रहा है, इसके अलावा संवेदनशील स्थानों में जेसीबी तैनात की गई है भूस्खलन की वजह से पेयजल लाइनों में हुए नुकसान को भी ठीक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button