सर्दियों में घर बैठे खुद को रखें एक्टिव, रोजाना करें ये 5 आसान एक्सरसाइज

Winter Fitness Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की दिनचर्या में बदलाव आने लगता है। सुबह की ठंड और कम धूप के कारण कई लोगों का बाहर निकलने और शारीरिक गतिविधियां करने का मन नहीं करता। इसका असर रोजमर्रा की फिटनेस और एनर्जी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि ठंड के मौसम में भी शरीर को सक्रिय रखा जाए।

बता दे कि इसके लिए जिम जाना या महंगे फिटनेस उपकरण खरीदना जरूरी नहीं है। घर पर ही कुछ सामान्य एक्सरसाइज और योग के जरिए शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है। नियमित व्यायाम से मांसपेशियों की सक्रियता, शरीर का संतुलन और लचीलापन बनाए रखने में मदद मिलती है।

अगर आप भी सर्दियों में अपनी दिनचर्या को एक्टिव बनाना चाहते हैं, तो इन पांच आसान एक्सरसाइज को अपना सकते हैं।

सर्दियों में घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज

  1. स्क्वैट्स से पैरों को मिलती है मजबूती

एक सामान्य बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जिसे घर पर आसानी से किया जा सकता है। यह जांघों, कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करती है। इसे करते समय पैरों को कंधों के बराबर दूरी पर रखें और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे जाएं। शुरुआत अपनी क्षमता के अनुसार करें और शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।

  1. पुश-अप्स से मजबूत होती हैं मांसपेशियां

पुश-अप्स अपर बॉडी की एक्सरसाइज है। इससे छाती, कंधों, बाजुओं और पेट के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद मिलती है। शुरुआत में सामान्य पुश-अप्स मुश्किल लगें तो दीवार या किसी मजबूत ऊंची सतह के सहारे इसका आसान विकल्प अपना सकते हैं।

  1. प्लैंक से बेहतर होता है शरीर का संतुलन

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो पेट, पीठ और कमर के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसे करते समय शरीर को एक सीधी स्थिति में रखना होता है। शुरुआत थोड़े समय से करें और अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास करें। सही पोजिशन बनाए रखना ज्यादा जरूरी है।

  1. जंपिंग जैक्स से बढ़ती है एक्टिवनेस

जंपिंग जैक्स एक कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें हाथों और पैरों को एक साथ मूव किया जाता है। यह हार्ट रेट बढ़ाने और पूरे शरीर को सक्रिय करने में मदद करती है। जिन लोगों को कूदने में परेशानी होती है, वे बिना जंप किए पैरों को बारी-बारी से साइड में ले जाकर इसका आसान विकल्प अपना सकते हैं।

  1. सूर्य नमस्कार से शरीर में आता है लचीलापन

सूर्य नमस्कार योग का एक लोकप्रिय अभ्यास है। इसमें कई मुद्राओं के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों की स्ट्रेचिंग होती है। नियमित अभ्यास से लचीलापन, संतुलन और शारीरिक सक्रियता बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसे धीरे-धीरे और सही तरीके से करना चाहिए।

एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में वर्कआउट शुरू करने से पहले हल्की वार्मअप गतिविधियां जरूर करें। शुरुआत आसान एक्सरसाइज से करें और धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार गतिविधियों को बढ़ाएं। पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को आराम भी दें। किसी एक्सरसाइज के दौरान दर्द, चक्कर या असहजता महसूस हो तो रुक जाएं।

Related Articles

Back to top button