“केजरीवाल ने दिया धोखा” प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं लंबे समय से केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहीं थीं। मामले पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक महिला हिरासत में लिए जाने के दौरान कहा, “हम अमृतसर से अपनी बात रखने आए हैं। दिल्ली की महिलाओं के साथ वैसा धोखा न करें जैसा आपने पंजाब की महिलाओं के साथ किया।” “दिल्ली की महिलाओं से 2100 रुपये देने का वादा न करें”। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पंजाब सरकार पर हर महिला को 1000 रुपये देने के वादे से मुकरने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक ने बताया “हम पंजाब के गुरदासपुर से आए हैं। वहां के लोग गरीब हैं, उन्होंने हर महिला को 1000 रुपये देने का वादा किया था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

उन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई.. 22 दिसंबर को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत, AAP का लक्ष्य दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये प्रदान करना है। घोषणा के बाद, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि ऐसी कोई योजना आधिकारिक रूप से अधिसूचित नहीं की गई है। WCD के स्पष्टीकरण के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इसे लागू करने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव डाला। उन्होंने कहा, “ये अधिसूचनाएँ झूठी हैं। हम इन्हें जारी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

Related Articles

Back to top button