Delhi Excise Policy Scam: ED समक्ष हाजिर नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ईडी को जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन नोटिस पूरी तरह गैर कानूनी है।

Delhi Excise Policy Scam: शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तीसरा नोटिस जारी करने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य अरविन्द केजरीवाल पेश नहीं होंगे। आप ने नोटिस को लेकर कहा गया है कि चुनाव प्रचार को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने की साजिश की जा रही है। पार्टी ने कहा कही केजरीवाल जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के समन पर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही पार्टी ने ईडी के समन पर सवाल भी खड़े किए हैं। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ईडी को जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन नोटिस पूरी तरह गैर कानूनी है। पार्टी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले नोटिस भेजा गया है। जिससे स्पष्ट है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। ये केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं।

गौरतलब है कि ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार समन भेजा थे। इससे पहले भी दो समन में भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस समय वह विपश्यना केंद्र में थे। आज की पूछताछ को लेकर पार्टी ने कहा कि कानून के अनुसार ही वह इस पर फैसला करेंगे।

सीबीआई भी कर चुकी है पूछताछ

दिल्ली एक्साइज घोटाले मामले में CBI ने अरविंद केजरीवाल को पिछले साल अप्रैल माह में बुलाया था। जहां उनसे करीब नौ घंटे पूछता की गई थी। इसके बाद दो नवंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन केजरीवाल नहीं गए। इसके बाद 21 दिसंबर को बुलाया था लेकिन वह नहीं पेश हुए। इसके बाद ईडी ने तीन फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।

Related Articles

Back to top button