ED की कोर्ट की पेश हुए केजरीवाल, बोले अगली बार खुद जाउंगा

इससे पहले कोर्ट ने 17 फरवरी को पेश होने को कहा था। लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। बता दें कि, आज ही दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर भी चर्चा होनी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ED की कोर्ट पेश हुए। केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में हिस्सा लिए। बता दें कि कोर्ट ने 17 फरवरी को पेश होने को कहा था। आज ही दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पर भी चर्चा होनी है। केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में पेशी से छूट के लिए आवेदन किया था। वकील ने कोर्ट में बताया कि दिल्ली सरकार के बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से पेश नहीं हो पाएंगे।

अगली सुनवाई में शामिल होंगे केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि, मैं कोर्ट जाना चाहता था, लेकिन बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से नहीं जा सका। अगली तारीख पर जाऊंगा। ईडी ने भी इसका विरोध नहीं किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में आज विश्वासमत पर भी चर्चा होगी।

केजरीवाल के वकील ने बताया कि, आप प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में हाजिर हुए। अगली तारीख 16 मार्च की मिली है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगली तारीख पर केजरीवाल निजी तौर पर कोर्ट में पेश होंगे। 

Related Articles

Back to top button