
देश के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उसके पहले विपक्षी दलों के नेता विरोध पर उतर आएं हैं। विपक्षी दलों के विरोध वाले बयान पर प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नई संसद देश के लोकतंत्र का मंदिर है और नई संसद का विरोध करने का मतलब देश के लोकतंत्र के मंदिर का विरोध करना है, जो लोग भी बाय काट कर रहे हैं, विरोध कर रहे हैं। उनको शायद इस बात का एहसास है की जनता उनको चुनकर नहीं भेजने वाली है। यही वजह है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का विरोध कर उद्घाटन समारोह का बायकॉट कर रहे हैं।
विपक्षियों पर तीखा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग सत्ता के वियोग में विचलित और बौखलाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को सामंतवादी कांग्रेसी और सपाई मानसिकता के लोग बर्दास्त नहीं कर पा रहें हैं। इस लिए विरोध किया जा रहा है। यह विरोध देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं हो रहा है बल्कि देश की जनता का अपमान हो रहा है। देश की जनता सबकुछ देख रही है, इसे किसी हालत में बर्दास्त नही करेगी, आने वाले चुनावों में सबक सिखाने का काम देश की जनता विपक्षी दलों को करेगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। हर तरफ भारतीय जनता पार्टी का कमल ही कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता जिस तरह से बढ़ी है, उसका आकलन इसी से किया जा सकता है कि आज दुनिया भर के देश उनका अभिवादन कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ऑटोग्राफ मांग रहे हैं, दूसरे मुल्कों के प्रधानमंत्री उनका पैर पैर छूकर अभिवादन कर रहे हैं। इसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह सब देखकर विपक्षी बौखलाए हुए हैं।









