KGF Chapter 2: बड़े पर्दे पर ‘KGF’ का धमाल, जल्द होगी 1000 करोड़ क्लब में एंट्री…तोड़ेगी बॉलीवुड की मेगा फिल्मों का रिकॉर्ड

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF 2 की बॉक्स ऑफिस पर नॉनस्टॉप कमाई जारी है. फिल्म जबसे रिलीज हुई है रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. यश की फिल्म वर्ल्डवाइड मार्केट में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म बहुत जल्द 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है. वैसे 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करना मामूली बात नहीं है..भारत की चुनिंदा फिल्मों के नाम ये रिकॉर्ड है.

भारतीय सिनेमा के लिए इस साल कई बेहतरीन फिल्मों की रिलीज के साथ एक शानदार शुरुआत हुई, चाहे वह “द कश्मीर फाइल्स”, “आरआरआर”, “अटैक”, “राधे श्याम”, “दासवी”, “बीस्ट” और अब बहुप्रतीक्षित कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जो 14 अप्रैल को रिलीज हो गई.

बता दे कि इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहें थे और यह फिल्म 2022 की बड़ी रिलीज में से एक थी, वहीं फिल्म की रिलीज के बाद से ही ट्विटर पर केजीएफ 2, ट्रेंड हो रहा हैं. बता दे कि इस फिल्म को दुनिया भर में 10,000 से अधिक स्क्रीनि पर रिलीज किया गया है.

वहीं इस फिल्म ने 8 दिनो में वर्ल्डवाइड 750 करोड़ की कमाई कर ली है जबकि 8 दिनों में ही अपने हिंदी वर्जन में इस फिल्म ने 264 करोड़ रुपये की कमाई कर पहले हफ्ते में सबसे ज्‍यादा कमाई करने के फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और एक हफ्ते में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बना गई.

Related Articles

Back to top button