खेल महाकुंभ: पांचवे दिन लड़कियों ने जोश व उत्साह के साथ किया प्रतिभाग, किया गया सम्मानित

युवा कल्याण विभाग उत्तरकाशी के तत्वाधान में सात दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2022 के पांचवे दिन अण्डर -21 बालक-बालिका आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया l

युवा कल्याण विभाग उत्तरकाशी के तत्वाधान में सात दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 2022 के पांचवे दिन अण्डर -21 बालक-बालिका आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया l कबड्डी व बाक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले महाकुंभ में रोमांचक रहे।

इस अवसर जिला युवा कल्याण विजय प्रताप भंडारी ने कहा कि खेल महाकुम्भ के पांचवे दिन आज अण्डर-21 में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से लगभग 280 बालक – बालिकाएं प्रतिभाग कर रही है l उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ में अण्डर-14, 17, 21 आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, बॉक्सिंग जैसे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिभागियों को प्रथम 700, द्वितीय 500, तृतीय 300 ₹ की नगद धनराशि व मेडल, प्रमाणपत्र तथा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button