
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इस समय चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी आज जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में होने वाली है। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा के बाद अब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राजस्थान बॉलीवुड शादियों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है।

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज 7 फरवरी को बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कियारा और सिद्धार्थ की शादी में बॉलीवुड स्टार समेत बहुत से लोग पहुंच रहे हैं। पंजाबी लड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पंजाब और दिल्ली से आए अपने मेहमानों का खास ख्याल रखा है और उनके लिए मसालेदार खाने का इंतजाम किया है।
शादी में मेहमानों को 10 देशों के 100 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे। मेनू में इतालवी, चीनी, अमेरिकी, दक्षिण भारतीय, मैक्सिकन, राजस्थानी, पंजाबी और गुजराती व्यंजन शामिल हैं। जैसलमेर के घोटवन लड्डू मिठाइयों में शामिल होंगे। शादी में 50 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे जिनमें 500 वेटर्स अपने ड्रेस कोड में होंगे।









