
नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में किरण देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। किरण देव सिंह जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। किरण सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। ।

बता दे कि जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।
बीजेपी ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया#BJP #chattisgarh #BreakingNew #Delhi #bharatsamachar pic.twitter.com/elyDZJG7PI
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 21, 2023
भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।