KK Funeral: आज होगा केके का अंतिम संस्कार, मुंबई पहुंच चुका है पार्थिव शरीर…

अपनी आवाज से लोगो के दिलों में बस जानें वाले शानदार गायक केके आज हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो जाएंगे। केके का 31 मई की रात कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। कंसर्ट में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की। इसके बाद गायक को कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) का आज मुम्बई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुम्बई में केके के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। केके के चाहने वाले आज उन्हें अंतिम विदाई देकर हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। केके का पार्थिव शरीर बीती रात मुंबई पहुंच चुका है। जहां उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी विदाई देंगे। केके म्यूजिक जगत का एक बड़ा नाम हैं, ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं।

53 साल के कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। बता दें, ‘केके को रात करीब 10 बजे CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके। ‘केके 53 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए।

Related Articles

Back to top button