
नई नौकरी पाने की कोशिश करना, नए घर की योजना बनाना या नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच – ये सभी जीवन के बड़े फैसले हैं जो आपको बना या बिगाड़ सकते हैं। यह सलाह दी जाती है कि आप अपने सितारों की मदद लें और जीवन में आगे बढ़ने से पहले अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। आज का दिन आपके साथ कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार इन त्वरित सुझावों का पालन करें।
एकादशी तिथि का ज्योतिष में महत्व
भगवान विष्णु को एकादशी की तिथि बहुत ही प्रिय है। इस दिन जप-तप,पूजा-पाठ,व उपवास करने से मनुष्य को श्री हरि विष्णु जी की कृपा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की कृपा के साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। प्रत्येक माह में शुक्ल और कृष्ण पक्ष के दौरान दो एकादशी का व्रत रखा जाता है।
मेष– नया वाहन खरीदेंगे। संतान को लेकर चिंता समाप्त होगी। परिवार में कलह न करें।
शुभ रंग- गुलाबी
वृष– विदेश यात्रा टाली जा सकती है. नौकरी में सफलता मिलेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- लाल
मिथुन– चिंताएं खत्म होंगी. छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। धन व्यय में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- सुनहरा
कर्क– मित्रों से विवाद समाप्त होगा. माता-पिता की सलाह लें। बड़ों का सम्मान करें।
शुभ रंग- नारंगी
सिंह– किसी को धन उधार न दें। नौकरी की समस्या खत्म होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या– बड़ों के चरण स्पर्श करें. नया वाहन खरीदना स्थगित किया जा सकता है। रिश्ते में खटास न आने दें।
शुभ रंग- पीला
तुला– संपत्ति में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए काम से लाभ मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक– व्यापार में निवेश से लाभ होगा। रिश्तों में सावधान रहें। किसी से झगड़ा न करें।
शुभ रंग- सफेद
धनु– बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें।
शुभ रंग- पीला
मकर– नौकरी में बदलाव न करें. अपना वाहन सावधानी से चलाएं। उधार दिया हुआ पैसा वापस होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
कुंभ– शाम तक शुभ समाचार प्राप्त होगा. अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने पास रखें। मित्रों का साथ मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
मीन– दोपहर तक अपना काम कर लें। अचानक चोट लगने की आशंका है। जीवनसाथी का सम्मान करें।
शुभ रंग- मैरून









