
T20 सीरीज में श्रीलंका से 3-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर अब 4 मार्च से शुरू होने वाली टस्टे सीरीज पर है। और यह टेस्ट मैच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए काफी खास है। क्योकि यह टेस्ट मैच विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100 वां टेस्ट होने वाला है।
लेकिन इस टेस्ट मैच में कोविड-19 की वजह से लगे प्रतिबंधो के चलते कोई भी दर्शक मैच का आंनद ग्राउंड पर जाकर नही ले पायेंगा । जिसको लेकर फैंस ने भी नराजगी जाहिर की है। वही BCCI के इस फैसले पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी निराशा व्यक्त की है।
और कहा है कि आप जिस भी मैच में खेलते हो वहां दर्शको को देखना चाहते हो। चाहे फिर आप क्रिकेटर हो यह फिर एक्टर 100 वां टेस्ट मैच किसी भी खिलाड़ी के लिए खास होता है। ऐसे में निराशा होती है कि दर्शक मैदान पर नहीं होंगे।









