नया साल सेलिब्रेट करने जा रहे KRK एयरपोर्ट से गिरफ्तार, एक्ट्रेस की अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोप

कमाल राशिद पर कई एक्टर, फिल्ममेकर और मॉडल्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और टेक्स्ट पोस्ट करने का आरोप है।

एक्टर और फिल्ममेकर कमाल राशिद खान बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन, मुंबई पुलिस ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। वह नया साल मनाने के लिए विदेश जा रहे थे। कमाल राशिद पर कई एक्टर, फिल्ममेकर और मॉडल्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और टेक्स्ट पोस्ट करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार केआरके पर दर्जनों फीमेल एक्टर्स और मॉडल के खिलाफ वल्गर फोटो और टेक्स्ट पोस्ट करने का आरोप में हिरासत में लिया गया है। केआरके को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने ले जाया गया है। नोटिस देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वर्सोवा पुलिस ने 2016 में एक केस में लुकआउट नोटिस जारी किया था।

केआरके ट्वीट करके इस पूरे मामले में अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखकर पोस्ट किया कि, मैं एक वर्ष से मुंबई में रहता हूं। कोर्ट द्वारा दी गई सभी डेट पर मौजूद रहता हूं। नया साल मनाने के लिए दुबई जा रहा था। लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर रोक लिया। पुलिस के अनुसार 2016 में दर्ज केस में वांटेड हूं। उन्होंने आगे लिखा है कि सलमान खान कहता है कि उसकी फिल्म टाइगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई। यदि पुलिस कस्टडी में मेरी मौत हो जाती है, तो आप सबको पता होना चाहिए कि ये कत्ल है। सबको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है। खान ने यह ट्वीट पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और न्यूज चैनल्स को टैग किया है।    

Related Articles

Back to top button