
Mathura News : विख्यात कवि कुमार विश्वास मथुरा में हैं। इस दौरान कुमार विश्वास रमण रेती की मिट्टी पर लोटने लगे। इसके बाद उनका मोबाइल गिर गया। साथियों ने फोन उठाकर दिया तो उन्होंने कहा, जाने दो उससे (भगवान कृष्ण) से सीधा संपर्क है। मान्यता है कि रमण रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान कृष्ण रेती पर लेटते थे।
इसके साथ ही कवि कुमार विश्वास मथुरा में रमण रेती आश्रम पहुंचे। वहां गुरु शरणानंद से आशीर्वाद लिया। कुमार विश्वास ब्रज रज में लोटे और मनौती मांगी। उन्होंने कहा कि ब्रज के कण-कण में भगवान कृष्णा वास करते हैं। यहां की रज अलौकिक है। इससे पहले, कुमार विश्वास ने वृंदावन के बांके बिहारी में दर्शन किए। फिर श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाई..
50 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की बढ़ती जा रही है। रात 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे। बांके बिहारी के अलावा मथुरा के 5 हजार से ज्यादा मंदिरों में कन्हैया जन्म लेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने 350 बसें चलाई हैं। रेलवे ने मथुरा-वृंदावन आने के लिए 300 ट्रेनें चलाई हैं। अनुमान है कि जन्माष्टमी पर 26-27 अगस्त को 50 लाख भक्त श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचेंगे। 300 पुलिसकर्मी सिर्फ क्राउड मैनेजमेंट के लिए हैं।









