
कुशीनगर जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने 5 थानाध्यक्षों को हटाकर नए अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा, 2 चौकी इंचार्ज को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
थानाध्यक्षों के स्थानांतरण और नए नियुक्तियां…
- कुबेरस्थान थानाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य को हटाया गया और उनकी जगह स्वतंत्र कुमार सिंह को एसएचओ कुबेरस्थान के रूप में नियुक्त किया गया।
- कसया के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय को जनसूचना सेल का प्रभारी बनाया गया।
- बरवापट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को साइबर थाना भेजा गया।
- खड्डा थानाध्यक्ष अनिल सिंह को डीसीआरबी में तैनाती मिली।
- सिधुआ चौकी प्रभारी धीरेंद्र राय को थानाध्यक्ष सेवरही बनाया गया।
- सेवरही प्रभारी श्रीप्रकाश राय को अपराध शाखा में भेजा गया।
यह प्रशासनिक बदलाव जिले के पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। एसपी द्वारा किए गए इस कदम को पुलिस बल के कार्यों को सुधारने और जनहित में किए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।









