कुवैत ने भारत से एक अनोखी मांग की है। दरअसल, कुनैत ने खजूर की खेती में गाय के गोबर की खाद को बेहद कारगर माना जाता है। वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया और पाया कि इससे उपज बढ़ जाती है। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर मंगाने का फैसला किया। भारत को अब तक गोबर के लिए मिले सबसे बड़े विदेशी ऑर्डर की खेप राजस्थान (Rajasthan) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से भेजी जा रही है।
बता दें कुवैत गोबर से पहले गेहूं की भी मांग कर चुका है। कृषि सीधे तौर पर मिट्टी से जुड़ी है। कृषकों की उन्नति मिट्टी पर निर्भर करती है। आज शहरों में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ रही है। कुवैत पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बताया कि कुवैत के कृषि वैज्ञानिको ने खजूर की खेती में गाय के गोबर को काफी फायदेमंद पाया है। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर मंगाने का फैसला किया है। इससे पहले कुवैत ने ग्लोबल फूड क्राइसिस (Global Food Crisis) के बीच भारत से गेहूं भेजने का आग्रह किया था।