लखनऊ आ रहे दिल्ली के सीएम केजरीवाल…अखिलेश से मुलाकात होगी खास

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए अरविंद केजरीवाल आ रहे है. लखनऊ एयरपोर्ट पर अभी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है.

लखनऊ— यूपी में इन दिनों चुनावी बयार काफी ज्यादा बदली हुई नजर आ रही है.कहीं पर यात्राओं का दौर चल रहा है तो कहीं पर बैठकों का सिलसिला जारी है. 24 के चुनाव को साधने के लिए सभी पार्टियां जी-जान से चुनावी मैदान में जुटी हुई है. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लखनऊ के दौर पर आ रहे है. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी लखनऊ आ रहे है।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए अरविंद केजरीवाल आ रहे है. लखनऊ एयरपोर्ट पर अभी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है.केजरीवाल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की कतार दिखाई दे रही है। दिल्ली सीएम के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम दिखाई दे रहे है।  

क्यों लखनऊ आ रहे हैं केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल,अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगेगे। साथ ही लोकसभा चुनाव सहित कई मुद्दों को लेकर दोनों नेता चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते है।

Related Articles

Back to top button